Sunday, January 31, 2021

The Incredible Book Eating Boy - Hindi Storytelling Script

I absolutely adore books by Oliver Jeffers! They have a universal appeal to them and the illustrations are gorgeous. I also love using the books for storytelling. One of these books that I've used is The Incredible Book Eating Boy. I first prepared this script in Hindi in 2018. I haven't used it since, but hopefully will get to do that again real soon!

एक लड़का था, हेनरी| हेनरी को किताबें खाना बहुत पसंद था| किताबें भी भला खाता है कोई? हुआ ये, कि एक दिन हेनरी को स्कूल में टीचर ने एक किताब दी| किताब हाथ में ले कर हेनरी बड़ा खुश हुआ| पहले तो उसने किताब को गले लगाया| फिर किताब को देखते-देखते पता नहीं कैसे चाट लिया| किताब कुछ स्वादिष्ट सी थी! पहले उसने झिझकते हुए एक शब्द खाया| वाह, क्या मज़ा आया! उसके बाद उसने एक वाक्य और फिर देखते देखते पूरा एक पन्ना खा लिया| ओहो! क्या स्वाद था| ऐसा पकवान तो उसने कभी भी नहीं चखा था! फिर तो हद्द ही हो गयी - उसने एक ही दिन में पूरी की पूरी किताब ही खा ली! और थोड़े ही दिनों में वह किताब को रसगुल्ले की तरह चट कर जाता था| फिर यह गाना गाता था - 

खा लो, खा लो, किताबें खा लो,
कहानी खा लो, चुटकुले खा लो, 
मैथ भी खा लो, साइंस भी खा लो 
एक ही खा लो, दस ही खा लो,
खा लो, खा लो, किताबें खा लो!

सबसे आश्चर्य की बात तो यह थी, कि हेनरी जितनी किताबें खाता, उतना ही बुद्धिमान होता जाता| उसने एक किताब खायी, जिसमें चूहों के बारे में लिखा था| तो उसे चूहों की भाषा आ गयी! स्कूल की गणित की किताब खा ली, तो मैडम को सारे सवालों के जवाब झट से दे देता! और तो और, अपने पिताजी की हिसाब करने में भी मदद करने लगा| 

हेनरी को अपनी बुद्धिमानी पर बड़ा गर्व होता था| वह सोचता, कि इस तरह तो वह दुनिया का सबसे बुद्धिमान लड़का बन सकता था! यह सोच कर वह किताबें खाता जाता| और फिर वह एक एक कर के किताबें खाने की जगह, ३-४ किताबें खाने लगा| चाहे कैसी भी किताब हो, वह उसे खा लेता था| 

फिर एक रात कुछ अजीब हुआ| हेनरी को एक बहुत डरावना सपना आया| सपने में एक बड़ी सी किताब हेनरी के पीछे पीछे भाग रही थी| हेनरी जोर से चिल्लाया और उठ गया| उसे लगा कि उसकी तबियत शायद ठीक नहीं थी| और फिर तो उसकी तबियत दिन-ब-दिन ख़राब होने लगी| सारी चीज़ें उलटी पुल्टी होने लगीं| एक दिन मैडम ने उससे पूछा, कि २ और २ कितने होते हैं, और हेनरी ने कहा, "मैडम जी, ३!" हेनरी ने जो कुछ भी आता था, सब चीज़ों की खिचड़ी बन गयी| कुछ कहने के लिए मुँह खोलता, तो शब्द बाहर ही नहीं आ पाते! बेचारा हेनरी उदास रहने लगा| सबने कहा, "हेनरी, किताबें खाना छोड़ दो! वैसे तुम जिस भी किताब को खा लेते हो, उसे फिर कोई नहीं पढ़ पाता|" तो हेनरी ने किताबें खाना छोड़ दिया| और करता भी क्या बेचारा!

पर हेनरी किताबों को बहुत मिस करता| उसका किताबों को देखने का मन करता था| फिर एक दिन उसे एक आईडिया आया| उसने एक किताब उठायी, और उसे खाने की बजाय वह उसे पढ़ने लगा| उसे किताब बहुत अच्छी लगी| फिर तो हेनरी खुश हो गया! क्यूँकि वह किताबें खाने की जगह उन्हें पढ़ने लगे, तो भी तो वह दुनिया का सबसे बुद्धिमान लड़का बन सकता था| और उस दिन के बाद हेनरी ने कभी भी कोई भी किताब नहीं खायी!

No comments: